पटना। प्रदेश में मानसून आजकल सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने से राज्य में अगले चौबीस घंटे में झमाझम वर्षा के आसार बन गए हैं। खासकर उत्तरी बिहार के विभिन्न जिलों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।
वहीं दक्षिण बिहार में मेघ ग’र्जन के साथ आ’काशीय बि’जली गि’रने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मेघ ग’र्जन के दौरान लोगों को बेहद सा’वधान रहने की जरूरत है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक च’क्रवात बना हुआ है। उसका सी’धा प्रभाव प्रदेश पर देखा जा रहा है। उसी के कारण प्रदेश के विभिन्न भागों पर बादल मं’डरा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के उत्तरी भाग के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है।
वहीं मध्य बिहार में मध्यम एवं हल्की वर्षा होने के आसार है। दक्षिण बिहार के कुछ भाग में भारी वर्षा हो सकती है।

