जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की ला’परवाही से महिला की जा’न चली गई। दरअसल, महिला के इलाज के लिए जिस दवा की जरूरत थी, वह स्टोर रूम में बंद थी। दूसरी तरफ, स्टोर कीपर ताला लगाकर अपने घर जा चुका था। ऐसी हालत में त’ड़प-त’ड़प कर महिला की जा’न चली गई।
महिला की मौ’त के बाद उ’ग्र स्वजनों ने सोमवार को ज’मकर हं’गामा किया। सदर अस्पताल में तो’डफ़ो’ड़ की और दो चिकित्सकों के साथ मा’रपीट की। लोगों का गु’स्सा देख अन्य चिकित्सक समेत अस्पताल कर्मी भाग खड़े हुए। सूचना पर नगर थाने की पुलिस आई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
काको थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में सोमवार की शाम घर में मुंद्रिका यादव की पत्नी सरोजा देवी को बाएं पैर में सां’प ने का’ट लिया। महिला के शो’र मचाने पर स्वजन समेत ग्रामीण आ’नन-फा’नन वाहन से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।
स’र्पदंश से बचाव के लिए डयूटी पर तै’नात चिकित्सक डा अरशद इमाम ने एंटी डोज का इं’जेक्शन लिखा। बताया गया कि स्टोर में दवा मिल जाएगी। स्वजन स्टोर की तरफ दौड़े पर वहां ताला जड़ा था। स्टोरकीपर घर जा चुका था। महिला की हा’लत बि’गड़ती जा रही थी।
इस बीच सूचना पर घोसी विधायक रामबली सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने अपनी नि’गरानी में स्टोर का ताला तो’डऩे को कहा। तभी एक कर्मचारी चाबी लेकर दौ’ड़ता हुआ आया। स्टोर खोलकर इंजेक्शन निकाला गया।
इस बीच डा अरशद इमाम अपनी ड्यूटी खत्म कर निकल गए। उनकी जगह डा. कृष्ण मोहन पासवान व डा. नंदा ड्यूटी पर आए। इसके बाद डा. कृष्ण मोहन पासवान ने महिला को इंजेक्शन लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला के पूरे शरीर में स’र्प का ज’हर फैल चुका था। उसकी मौ’त हो गई।
यह देख स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दर्जन भर की संख्या में आए लोगों ने अस्पताल में तो’डफ़ो’ड़ शुरू कर दी। दरवाजे व खिड़कियां तो’ड़ दी। ड्यूटी पर तैनात डा. कृष्ण मोहन पासवान व डा. नंदा के साथ मा’रपीट की। उनका आला छीनकर तो’ड़ दिया। पुलिस ने आकर बी’च-ब’चाव किया।

