शिवहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जनता-जनार्दन के पास न्याय मांगने के लिए रामचंद्र की सेना निकल पड़ी है। उनके बढ़ते कदम से वि’रोधियों में ख’लबली मच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अ’पमान किया है।
इसका उन्हें हर हाल में जवाब देना होगा। शिवहर शहर के आजाद टावर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार पर ह’मला किया।
आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में रहकर बिहार का विकास कराने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन उन्होंने जनादेश का अ’पमान किया। इसका जवाब उन्हें देना होगा।
बोले कि अब कहा जा रहा है कि वे केंद्रीय राजनीति में जाएंगे। ऐसे में बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह उनको बताना होगा।
आरसीपी सिंह ने कहा कि कभी राष्ट्रपति बनाने तो कभी फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात हो रही है। यह सब जा’नबूझकर किया जा रहा है। भ्रम फै’लाया जा रहा है, ताकि, जनता जनादेश के अ’पमान का मामला नहीं उठाए।
इसके पूर्व चंपारण से सड़क मार्ग से निकले आरसीपी सिंह का डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव, जहांगीरपुर, शिवहर सिनेमा हाल के पास, जीरोमाइल चौक, कमरौली, देकुली धाम और धनकौल के पास स्वागत किया गया। रामचंद्र की सेना से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थकों ने फूल मालाओं व गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।


