नालंदाः झारखंड में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ के दौरान घायल हुए नालंदा के रहने वाले सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. 2 दिन पूर्व ही रांची के बूढ़ा पहाड़ी में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान जवान चिरंजन सिंह जख्मी हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई. शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर आज यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. चिरंजन सिंह राजगीर के चकपर गांव के रहने वाले थे.
![]()







