गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव के एक युवक की प्रेम प्रसंग में जमकर पिटाई की गई. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गम्भीर देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. युवक की पहचान गौरूप समईल गांव निवासी स्व जगदीश दुबे के 22 वर्षीय बेटे जितेश दुबे के रूप में हुई है.








