मोतिहारी में विवाहिता की सं’देहास्पद मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आ’रोप

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. मृतक के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके ससुराल पहुंची तो घर खाली था. जिसके बाद पुलिस मृतक के मायके वालों के साथ अंत्येष्टि स्थल पर गई लेकिन घरवाले शव जलाकर फरार हो गए थे. मामला मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है.

Thumbnail image

दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक तुरकौलिया थाना के बिजुलपुर के रहने वाले भिखारी पटेल ने अपनी बेटी सत्या कुमारी की शादी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर के रहने वाले रंजन पटेल के साथ वर्ष 2021 में की थी. शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन दो महीने बाद से सत्या के ससुराल वाले फिर से दहेज में रुपयों की मांग करने लगे. इसके लिए सत्या को उसके परिवार वाले प्रताड़ित करते थे. मंगलवार की रात सत्या की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास उसके ससुराल वालों ने किया.

गला दबाकर मारने की कोशिश की थी

मायके वालों ने बताया कि गला दबाकर हत्या की कोशिश करने से सत्या की तबीयत बिगड़ गई थी. पड़ोसियों की सूचना पर उसके मायके वाले पहुंचे और सत्या के इलाज के लिए उसके ससुराल वालों पर दबाव बनाया. उसके बाद उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. सत्या का इलाज शुरू होने के बाद उसके मायके वाले चले गए. इसी बीच सुबह में सत्या की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को लगी.

सभी लोग पुलिस के साथ अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे. जब मायके वाले पुलिस के साथ गए तो शव जल चुका था और सभी घरवाले वहां से फरार थे. हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह के अनुसार घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन शव जलाया जा चुका था. घटना की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading