गया में पूरे परिवार को बंधक बनाकर भीषण ड’कैती

गयाः बिहार के गया में डकैतीका मामला सामने आया है. डकैतों ने गृह स्वामी समेत पूरे परिवार को हथियार का भय दिखाकर खंभे में बांध दिया. उसके बाद घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. आधा दर्जन की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर चले गए. इस दौरान बदमाशों ने घर के सदस्यों को बांधकर बंदूक की बट से पिटाई की. यह घटना गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र की है.

Thumbnail image

दीवार फांदकर घर में घुसे थे डकैत

जिले के कोठी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. इस तरह की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है. पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि छह की संख्या में अपराधी दीवार फांदकर आए थे. सभी बदमाश हथियार से लैस थे. अपराधियों ने डकैती की घटना को अकबर कुरैशी पिता कैलू मियां के घर में अंजाम दिया. लुटेरों ने लाखों रुपए का सामान और जेवरात व नकदी लूट लिया और चलते बनें. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि छह अज्ञात लोग हमारे घर में रात के लगभग दो बजे आए. घर की चारदीवारी से कूदकर घर में घुस गए और हथियार लहराते हुए सभी घर के लोगों को बंधक बना लिया. सभी को खंभे और पाये में बांधकर बंदूक की बट से पीटा. इतना ही नहीं उन्होंने घर की महिलाओं को भी बांध कर बेरहमी से पिटाई की.

तमंचे के बल पर दहशत के साए में रखा

तमंचे के बल पर घर में रखे गए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुन-चुन कर लुटेरे साथ लेकर चले गए. परिजनों ने बताया कि लगभग 4 से 5 लाख की संपत्ति की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने डकैती की घटना घंटों रहकर अंजाम दी. सुबह में ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में मौके पर भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए सबसे पहले घर के आंगन में बांधे गए सभी परिजनों को रस्सी से खोलकर स्थानीय सीएससी में भर्ती करवाया. लुटेरों की पिटाई में घर के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading