जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (एडीएम) कुमार प्रशांत, विशिष्ट अतिथि स्थापना उप समाहर्ता डॉ. रचना सिन्हा, कांटी आरओ वसंत कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक करुणेश कुमार ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सेक्रेड हर्ट स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल विजेता तथा सेक्रेड हर्ट स्कूल उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया और सेंट जेवियर स्कूल उपविजेता बना।

हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, मुजफ्फरपुर ने डीएवी खबड़ा को 6-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी बखरी ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, मुजफ्फरपुर को 6-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में जी.डी. मदर के प्रतीक ने प्रथम तथा यूएमएस खैरा के देवांश कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में होली मिशन के कुश कुमार सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में जी.डी. मदर के अनमोल कुमार विजेता रहे।

55 किलोग्राम भार वर्ग में जी.डी. मदर के सुज़ैब अहमद खान ने प्रथम, बिरला ओपन माइंड के सार्थक शर्मा ने द्वितीय और जी.डी. मदर के अनिकेत चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के ओम आनंद प्रथम, श्री राम माधवन हाई स्कूल, छपरा मेघ के खिलाड़ी द्वितीय तथा होली मिशन के शानू राज तृतीय स्थान पर रहे।

65 किलोग्राम भार वर्ग में जी.डी. मदर के आदर्श कुमार ने प्रथम और बिरला ओपन माइंड के रोहित कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 71 किलोग्राम भार वर्ग में बिरला ओपन माइंड के अभिनीत झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

80 किलोग्राम भार वर्ग में बिरला ओपन माइंड के कुमार दिव्यांशु ने प्रथम, शेखर राज ने द्वितीय और होली मिशन के अभिनव भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम भार वर्ग में बिरला ओपन माइंड के लव राज प्रथम, जी.डी. मदर के निश्चल वर्मा द्वितीय और होली मिशन के आर्यन राज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 110 किलोग्राम भार वर्ग में होली मिशन के सत्यम कुमार ने प्रथम तथा अंश राज ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading