पटना के मनीष ह’त्याकांड का खु’लासा, 8 लाख के लिए दोस्त ने की थी ह’त्या.. दो आ’रोपी गि’रफ्तार

पटना:राजधानी पटना में 20 दिन पहले लापता हुए युवक मनीष की हत्या मामले में सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने खुलासा किया है. बताया जाता है कि जमीन कारोबारी मनीष हत्याकांड में आठ लाख रुपये के लिए उसके दोस्त ने की थी और शव को जमीन में दफना दिया. बताया जाता है कि युवक के गायब होने के बाद परिवार वालों ने शक जताया तो पुलिस ने उसके दोस्त संतोष कुमार सोनी को हिरासत में लिया और पुलिस के समक्ष अपना गुनाह बयां कर दिया. सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने मनीष हत्याकांड का खुलासा किया है.

Thumbnail image

मनीष मर्डर मामले में खुलासा

राजधानी पटना के शाहपुर के हथियाकांध बंधु टोला निवासी और जमीन कारोबारी मनीष की हत्या आठ लाख रूपये के खातिर दोस्त ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. जिसके बाद रेलवे र्क्वाटर के आंगन में गड्ढे गोदकर शव को दफनाकर उपर से प्लास्टर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मनीष हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो और आरोपी फरार है. मामले में मृतक युवक की बाइक बरामद नहीं हुई है.

सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार और एएसपी अभिनव धीमान ने पत्रकारों को बताया कि “हथियाकांध बंधु टोला निवासी मनीष कुमार की मां कुंती देवी ने बीते 6 सिंतबर को स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की थी कि बीते 3 सिंतबर को शाम में पुत्र मनीष अपनी बाइक से दवा लाने के लिए घर से निकला था और उसके बाद घर नहीं लौट सका”. इस मामले पर सिटी एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष सफीर आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत मृतक के दोस्त लक्ष्मीचक निवासी संतोष कुमार सोनी को जक्कनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर और पूछताछ में जुटी है.

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी संतोष ने पुलिस के समक्ष बताया कि मनीष को झांसा में लेकर खगौल के ने‍ऊरा कॉलोनी स्थित एक जर्जर रेलवे र्क्वाटर में ले गए और अपने दोस्त राजेश,विकास, जितेंद्र के सहयोग से मनीष को टीवी केबल तार से गले को दबाया और हत्या कर दिया. उसके बाद र्क्वाटर के आंगन में पांच फीट गड्डे खोदकर शव को दफना दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.