सीतामढ़ी में अ’पराधियों ने दि’नदहाड़े दो लोगों को मा’री गो’ली, भीड़ ने धर द’बोचा

सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों ने सरेआम दो लोगों को गोली मार दी. गोलीबारी की ये घटना जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार की है जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में दो शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.

सीतामढ़ी में हुई फायरिंग की घटना में जख्मी शख्स

घटना को अंजाम देने के बाद जब अपराधी घटनास्थल से भागने लगे तब ग्रामीणों ने दिलेरी का परिचय देते हुए दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने अपराधियों की अपाची बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के द्वारा ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने ग्रामीणों के कब्जे से दोनों अपराधियों को मुक्त करा लिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करना शुरू कर दिया और थाने के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त भी कर दिया.

अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक राम और रोशन यादव के रूप में की गई है. घटना में घायल उमेश ठाकुर और धर्मेंद्र पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है जिनको आईसीयू में शिफ्ट कराया गया है. घटनास्थल पर सीतामढ़ी के सदर डीएसपी सुबोध कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंच चुके हैं और हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है.

सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि कहासुनी को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ लिया और उनको स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घटनास्थल की स्थिति सामान्य है साथ ही गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading