समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर डैनी चौक के पास एक युवक का मिला. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. लाश को देखने से पता चला कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. मामले की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया. युवक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के वृंदावन साहिट गांव निवासी रामदास सदा के पुत्र 35 वर्षीय दीपक सदा के रूप में की गई है.
![]()
घटना की सूचना मिलते हैं हाजीपुर के जोहरी बाजार स्थिति गणपति हॉस्पिटल में ऋतुराज का हाल जानने सैकड़ों संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसमें विभिन्न पार्टियों के कई कद्दावर नेता भी शामिल थे.घटना के संबंध में ऋतुराज ने बताया कि वह मछली मंडी से सीधा अपने घर लौट रहे थे. थैला छीनने नोकझोंक में अपराधियों ने कट्टा से फायरिंग कर दी. गोली उनके पैर में लगी है. वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

बाइक लूटने के दौरान मारी गोली
सूत्रों के मुताबिक दीपक वैगन चौक स्थित अपने ससुराल जाने के लिए रविवार शाम निकला था. लेकिन देर रात तक भी वह ससुराल नही पहुंचा. सोमवार सुबह से लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान डैनी चौक के पास एनएच किनारे उसका शव बरामद हुआ. युवक के सिर में गोली लगने जैसा एक जख्म था. घटना की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगों और ससुराल वालों ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि दीपक से बाइक लूटने के दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या की है. युवक के पास नई बाइक थी, जिसे लेकर वह घर से निकला था और उसी समय से गायब था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गोली मारने को लेकर उन्होंने ने बताया कि मृतक युवक के सिर में जख्म है, लेकिन मौत गोली लगने से ही हुई है ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.




