बगहा:पश्चिम चंपारण जिले के विटीआर में मिलने वाले जीव अक्सर लोगों को चौंका देते हैं. इस बार वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के हर्नाटांड़ के काला बैरिया में एक अजीब तीतली देखने को मिला है. रविवार की रात्रि यह तितली गांव के एक बल्ब के पास आकर बैठ गई. पहले तो लोग इसे सांप समझ रहे थे, लेकिन जब पास से देखने लगे तो इसका रंग रूप और आकार बिल्कुल अलग दिखा. लोग इसे वन देवी का अवतार मानकर घी के दिए जला दिए तो कुछ लोग अगरबत्ती जलाकर पूजा-पाठ करने लगे.







