कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरु, मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर भक्तों ने की पूजा-अर्चना

मुजफ्फरपुर : जिले भर में सोमवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गई। प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई। वहीं देवी मंदिरों में भाड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर देवी मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान भक्तों ने प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। इस बार देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होने से काफी शुभ माना जा रहा है।

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के बगलामुखी पितांबरी सिद्धि पीठ मंदिर में हर साल की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के प्रथम दिन मां के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा।

इस दौरान भक्तों ने मां को प्रसाद चढ़ाकर विधिवत पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया। लंबी कतारों में खड़े भक्त मां की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे। मां बगलामुखी के महंत देवराज ने सभी भक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद इस बार भव्य तरीके से नवरात्र का त्योहार मनाया जा रहा है। नवरात्र में विशेष यह है कि मां बगलामुखी मंदिर के चारों कोन में विशेष पूजा चलता है।

हर साल भांति इस बार भी नौ दिन का विशेष हवन, अनुष्ठान, मंत्र जाप होगा। वहीं मां की सुबह-शाम विशेष रूप से भव्य आरती होगी। इसके अलावा मां का चारों पहर श्रृंगार भी होगा।

यहां सप्तमी की रात में जो अष्टमी में प्रवेश करता है यहां पर माता का निशा हवन का आयोजन होता है, जो तंत्र मार्ग से विशेष पूजा होता है। यहां पर भक्तों द्वारा बैठकर हवन करते ही उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading