पटना. बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने को लेकर मद्य निषेध विभाग से पुलिस तक लगातार दुहाई देती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पटना में बर्थ डे पार्टी में लड़कियां भी शराब पीने से नहीं हिचकती. इस बात का खुलासा तब हुआ जब शास्त्रीनगर थाना की पुलिस ने राजा बाजार इलाके में एक मकान में बर्थडे पार्टी के दौरान छापेमारी की. छापेमारी के दौरान राजधानी पटना में तीन लड़कियों को एक लड़के के साथ पुलिस ने पकड़ा.

कमरे में हो-हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस जब कमरे में पहुंची तो हैरान रह गई. पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली में बर्थ-डे पार्टी के दौरान पुलिस ने ये कार्रवाई की. दोनों लड़कियों के साथ एक लड़का भी नशे में धुत्त मिला. पुलिस ने सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायियक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस की मानें तो एक अन्य लड़की को भी पकड़ा गया था लेकिन उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर छोड़ दिया. अन्य तीनों ने शराब पी रखी थी. गिरफ्तार लड़कियों में काजल मूल रूप से सीतामढ़ी जाने वाली है और पटना में किराए के मकान में रहती है. पुलिस तीनों लड़की और एक लड़के को पकड़ थाने लेकर आई.

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवती काजल का बर्थडे था. बर्थडे में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हुई थीं. एक लड़का पुलिस के आने से पहले ही जा चुका था. लड़की ने ही बर्थडे पार्टी में शराब मंगाई थी. उसे शराब किसने दी? फरार लड़का कौन है? इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.




