पटना के मसौढ़ी में पैक्स चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

पटना: राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में पैक्स चुनाव  2022 हो रहा है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. सुबह से ही मतदाता लंबी लाइन लगाकर वोट कर रहे हैं. महिला मतदाता में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Thumbnail image

कड़ी सुरक्षा के बीच पर मतदान

जानकारी के अनुसार भैसवां पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. सुबह से ही लोग लंबी लाइन लगाकर अपने मतदान करते नजर आ रहे हैं. उत्साह के पीछे यह भी कारण है कि पिछले कई सालों से लोग पैक्स चुनाव को लेकर लंबा इंतजार कर रहे थे, कई बार चुनाव किसी कारणों से टाला जा रहा था लेकिन इस बार मतदान हो रहा है. इसको लेकर मतदाताओं में खुशी का माहौल है. लोग उत्साहित नजर रहे हैं. वहीं चुनाव को लेकर यहां पर 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां 1236 मतदाता हैं. सभी बूथ अतिसंवेदनशील हैं नक्सल बूथ होने के कारण कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है.

दो सगे भाइयों के बीच चुनावी दंगल

कड़ी सुरक्षा के बीच दो सगे भाइयों के चुनावी दंगल और वोटर साइलेंट मोड में यह पूरा चुनाव काफी दिलचस्प और रोमांचक हो गया है, क्योंकि हर मतदाता चुप्पी साधे हुए है. एक तरफ जहां लाल बिहारी प्रसाद यादव हैं तो दूसरी तरफ राज किशोर प्रसाद हैं. दोनों के बीच वोटर साइलेंट मोड में है. हर कोई अपने-अपने हिसाब से अपने उम्मीदवार का चयन कर रहे हैं. इस बीच महिला मतदाताओं के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

शाम 4:30 बजे तक चलेगा मतदान

मसौढ़ी प्रखंड के भैंसवां पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यह मतदान होगा. उसके बाद 6:00 बजे शाम के बाद मतगणना होनी है, जो रात 10:00 बजे तक होगी. उसके बाद जीते हुए उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading