अररिया: बिहार के अररिया में वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जोकीहाट थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात वार्ड सदस्य को सोते समय घर में घुसकर अपराधियों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि वार्ड सदस्य अपने परिवार के साथ सो रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







