पटना:राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सत्यम ट्रांसपोर्ट के मालिक से छह लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. पीड़ित बाइक की डिक्की में छह लाख रुपये लेकर राजेन्द्र पुलिस थाने के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिलते ही डीएसपी अशोक सिंह मौके पर पहुंच गए हैं.







