रेडलाइट एरिया के युवाओं को आत्मनिर्भर के लिए प्रशासन ने उठाए ठोस कदम, कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ संवाद कौशल की दी जाएगी जानकारी, जानें कैसे…

मुजफ्फरपुर : रेडलाइट एरिया के युवाओं को आत्मनिर्भर के लिए प्रशासन कदम उठा रहा है। कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ संवाद कौशल की जानकारी दी जाएगी। सबसे पहले उन्हें दक्ष बनाया जाएगा। जिसके लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ ही साथ संवाद कौशल की जानकारी भी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। रेडलाइट एरिया के बच्चों को हुनरमंद बाने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

jagranजिलाधिकारी प्रणव कुमार की पहल पर 15 बच्चों का चयन हुआ है। जुगनू समूह के बच्चों की टोली रेडलाइट एरिया की समाजिक कार्यकर्ता नसीमा खातून के नेतृत्व में जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान से मिले।

वहां की गतिविधियों को देखा। नसीमा खातून ने बताया कि इस इलाके के मैट्रिक व इंटरमीडिएट की पढाई करने वाले विद्यार्थी जुगनू समूह से जुड़े हैं। उनको रोजगार दिलाने क लिए वह दो दिन पहले जिलाधिकारी प्रणव कुमार से मिली थीं। उनकी पहल पर 15 युवा अब कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़ने जा रहे हैं। उनका चयन कर लिया गया है।

जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान ने बताया कि वह अपने सेंटर के माध्यम से 15 से 25 साल के बच्चों को कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण देंगे। इसके तहत बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान का 120 घंटे का, 80 घंटे का हिन्दी-अंग्रेजी संवाद कला तथा 40 घंटे का व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस तरह से उनको 240 घंटे का प्रशिक्षण मिलेगा। यह निशुल्क है। कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण लेने के बाद यदि वह आगे पढाई करना चाहता है तो चार लाख रुपये की राशि स्टूटेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा।

जब तक वह पढाई करेगा वह राशि ब्याज मुक्त रहेगा। इंटरमीडियट की पढाई करने के बाद आगे पढाई नहीं कर रोजगार की तलाश में है तो उसको एक-एक हजार स्वंय सहायता भत्ता योजना से एक हजार की राशि मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading