मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान मतदाताओं से मिलकर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्षद उम्मीदवार अपनी ताकत झोंक रहे है। इसी कड़ी में निवर्तमान वार्ड पार्षद व वार्ड नंबर-सात की पार्षद उम्मीदवार सुषमा देवी अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलकर अपनी उपलिब्धयों के बारे में अवगत कराकर दोबारा मौका देने पर क्षेत्र को विकसित बनाकर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का दावा कर रही है। उनका कहना है कि वार्ड-सात के मतदाता अपने क्षेत्र का विकास तय करेंगे।
पूर्व में भी पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड-सात के अंतर्गत आने वाले आनंदपुरी, गोविंदपुरी, बीबीगंज, ओम कॉलोनी, गणपति नगर व कई अन्य जगहों में सड़क, नाला व पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया।
साथ ही वार्ड नंबर-सात में एलईडी लाइट लगवाने का काम कराया गया। कोरोना काल में आंगनबाड़ी केंद्र पर शिविर लगाकर टीकाकरण करवाने के साथ ही पूरे वार्ड में सैनेटाइजर का छिड़काव कराया।
वार्ड-नंबर सात के अंतर्गत आने वाले दस घरों में शौचालय बनवाने का काम किया गया। इसके अलावा मुस्लिम बस्ती में चापाकल लगवाया गया है।
पार्षद उम्मीदवार सुषमा देवी ने बताया कि उन्होंने प्रथम पाली और द्वितीय पाली में खुद मौजूद रहकर सफाई अभियान भी चलवाया। उनका कहना है कि नगर के विकास में सहयोग कर सही उम्मीदवार के लिए अपने मत का उचित प्रयोग करें।



