महिला आईएएस अधिकारी के अमर्यादित प्रतिक्रिया को सीएम व राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया गंभीरता से

पटना : ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार’ कार्यशाला के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (एमडी) हरजोत कौर बम्हरा की बेटियों के सवाल पर अमर्यादित प्रतिक्रिया को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है।

आज पैड मांग रही कल मुफ्त कंडोम मांगना, कहकर फंस गई IAS हरजोत; CM सख्त, महिला आयोग ने किया शोकॉज सीएम ने कहा है कि अगर इस मामले में कुछ भी गड़बड़ होगा, तो कार्रवाई होगी। वहीं, आयोग ने इस मामले में सात दिनों में जवाब मांगा है। इस बीच गुरुवार को कौर ने कार्यक्रम में दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है।

महिला एवं बाल विकास निगम की एमडी के अमर्यादित बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक-एक चीज को देख रहे हैं। जरा भी कुछ गड़बड़ होगा तो कार्रवाई होगी।

चिंता मत कीजिएगा। मुख्यमंत्री संवाद में गुरुवार को पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज सुबह पता चला कि पदाधिकारी ने ऐसा कुछ बोल दिया है, जिससे कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को बुरा लगा है। हमने तुरंत जानकारी ली है। दिल्ली के कुछ अखबारों में यह छपा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए हम मदद कर ही रहे हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
इसके पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग ने सात दिनों के अंदर निगम की अध्यक्ष से सस्ते सेनेटरी नैपकिन के बारे में पूछने वाली एक छात्रा पर उनकी ‘अनुचित और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग द्वारा बयान में कहा कि इस मामले पर संज्ञान लिया गया है।


एमडी हरजोत कौर बम्हारा ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि कार्यक्रम में मेरे द्वारा कहे गए कुछ शब्दों से किसी बालिका या प्रतिभागी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो इसके लिए मैं खेद व्यक्त करती हूं।

इसका उद्देश्य किसी को नीचा दिखाने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था बल्कि बच्चियों को निर्भरता की बेड़ियो़ं को तोड़कर स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना था।

कौर ने कहा कि कार्यक्रम में मेरे द्वारा कही गई बातों को यदि पूर्ण रूप से सुना जाए, तो यह स्पष्ट हो जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं सदैव महिला सशक्तीकरण की पैरोकार रही हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.