मुजफ्फरपुर: जिले की पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र में हुए आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का खुलासा कर दिया है. विशेष पुलिस की टीम और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार काे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटपाट के दौरान इस्तेमाल किये गये लोडेड पिस्टल, बैंक का बैग और साढ़े छह लाख कैश बरामद किया है. बता दें कि पुलिस इस मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. दूसरे जिले की पुलिस का सहयोग लेकर इन सभी का डिटेल निकाला जा रहा है. अगर अन्य घटना में भी संलिप्तता आती है तो सभी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इन सभी के खिलाफ पुलिस टीम कोर्ट में ट्रायल कराने का काम करेगी जिससे इन्हें सजा मिल सकेगी. बताते चलें कि बीते दिन सदर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े करीब 14 लाख रुपए की लूट हुई थी.




