मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. पारू थाना क्षेत्र में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद आरोपी को भी लोगों ने पकड़कर वहीं पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मामला मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र का है. जहां मलाही पंचायत के उप मुखिया पंकज कुमार साहनी को शराब पार्टी के बाद ग्रामीण गौरव कुमार उर्फ भुटकुन गोली को मारकर हत्या कर दिया. जिसके बाद पार्टी में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपित युवक को धर दबोचा और मौके पर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि उप मुखिया और आरोपित युवक का पहले ही तू तू मैं मैं हुआ. जिसके बाद गौरव ने उपमुखिया ने शराब पार्टी के समाप्त होने के बाद ही गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लिया और लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है.




