गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है. घटना गोपालपुर थाना के लक्ष्मीपुर गांव के पास की है, जहां बगीचे में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, जिसके बाद शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज ममाले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना के छत्तरपट्टी गांव निवासी किशनाथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ दरोगा यादव के रूप में हुई है.
![]()
“देर शाम उसके कुछ दोस्त घर पर आए थे और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए तब से वह घर नहीं लौटा. वहीं कुछ लोग जब बगीचे की ओर गए तो कटहल के पेड़ से लटका उसका शव देख कर सोर मचाने लगे. शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.





