बंगाली रीति-रिवाज से सिंदूर खेला कर महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

मुजफ्फरपुर : हर साल की भांति इस बार भी हरिसभा दुर्गा पूजा समिति की ओर से धूमधाम के साथ बंगाली रीति-रिवाज से विजयादशमी पर सिंदूर खेलने के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेला कर रस्म निभाया। इस रस्म में विवाहित महिलाओं ने हाथों में पान का पत्ता लेकर मां दुर्गा के गालों को स्पर्श कराया।

इसके बाद पान के पत्तों में सिंदूर रखकर मां दुर्गा की मांग भरी गई। माता के मस्तक पर भी सिंदूर लगाया गया। फिर सभी विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा से अपने पति की लंबी आयु की कामना की। बंगाली समाज की यह रस्म खास है। वहीं पूजा कराने वाले पंडित की ओर से माता की प्रतिमा के सामने बड़ी परात में पानी भर कर उसमें दर्पण रखा गया।

जिसमें माता की प्रतिमा का प्रतिबिंब नजर आ रहा था। इसके बाद सभी महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं ने शहर के मुख्य मार्गो से जुलूस निकालकर ढाक के ताल पर जमकर नृत्य प्रस्तुत कर सिकंदरपुर बूढ़ी गंडक में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। बता दें कि हरिसभा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 121 वर्षो से बंगाली रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading