सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर की मेज पर रखकर बोला- इसी ने मुझे का’टा

बिहार: बिहार के कटिहार में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक खलासी को सांप ने डस लिया. शख्स ने उसे एक बाल्टी में बंद कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि सांप को लेकर अपने साथ अस्पताल पहुंच गया. यह देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया. सभी मरीज और स्टाफ घबरा गए. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

UP: पत्नी को सांप ने काटा तो पति ने बोतल में कर लिया बंद, फिर अस्पताल लेकर पहुंचा - unnao wife was bitten by snake husband put it in the bottle lcl -

कटिहार में एक शख्स को जहरीले सांप ने काट  लिया. शख्स ने सांप को पकड़ कर डब्बे में बंद कर दिया. जिसके बाद युवक डब्बे में बंद सांप को अस्पताल ले पहुंचा और वहां अपना इलाज करवाया. जिस युवक को साँप ने काटा है वह ट्रक पर खलासी का कम करता है. बंगाल से ट्रक लेकर वो कटिहार आया था तभी उसे साँप ने काट लिया फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है.

दरअसल, कुछ लोग बंगाल से तर्क लेकर कटिहार आए थे. वह मिट्टी लेकर यहाँ आए थे. तभी ट्रक के खलासी को सांप ने काट लिया. इस पर खलासी ने तुंरत उस सांप को पकड़कर एक बाल्टी में बंद कर दिया. देर रात इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा. जहां उसने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर डॉक्टर की टेबल पर बोतल में बंद सांप रख दिया. यह देखकर वहां मौजूद डॉक्टर दंग रह गए. उसने डॉक्टरों को सांप दिखाकर कहा कि इसने मुझे पैर में डस लिया है.

डॉक्टर के पूछने पर शख्स ने बताया कि इस सांप ने मुझे काट लिया है, इसलिए इसे यहां लेकर आया हूं ताकि कोई शंका न रहे कि किस सांप ने काटा है. वहीं, इमरजेंसी देख रहे डॉक्टर मरीज का तत्काल इलाज किया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है, उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले कई जगहों से ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि जब लोगों को सांप ने काटा तो वह सांप सहित अस्पताल पहुंच गए. जहां डाक्टरों के पूछने पर लोंगो ने बताया कि जब भी सांप डंसता है, तो डॉक्टर पूछते हैं कि कौन से सर्प ने काटा है. इसलिए इसे लेकर आया हूं.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading