मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल की क्षमता 500 बेड की करने की तैयारी चल रही है। अभी यहां एक सौ बेड की सुविधा है। क्षमता विस्तार के लिए परिसर में पुराने भवन को तोड़ा जा रहा है।
फाइलेरिया कार्यालय, खाद्य संरक्षण विभाग, हथुआ वार्ड, केंद्रीय वैक्सीन भंडार को तोड़कर जगह बनाई जा रही है। पुराने महिला वार्ड में फाइलेरिया, खाद्य सुरक्षा कार्यालय को शिफ्ट किया जा रहा है।
ओपीडी, आइसीयू और अन्य कक्ष एक साथ होंगे। इनमें लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन, आपातकालीन कक्ष, आपरेशन थियेटर को भी विकसित किया जाएगा।
मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार होगा। जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एसीएमओ कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय भी जर्जर हैं। उनको भी नए भवन में ही शिफ्ट किया जाएगा।
इसके साथ ही परिसर में तीमारदारों को रहने के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डा. यूसी शर्मा सदर अस्पताल को माडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मल्टी स्टोरी भवन बन रहा है। अगले साल मार्च तक निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।


