गंगा नदी की गहराई का पता लगाने में हुई गलती, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गए 3 युवक, मौ’त

पटना. पटना सिटी के नदी थानाक्षेत्र के सबलपुर घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में तीन युवक डूब गए. आनन-फानन में परिजनों द्वारा तीनों को इलाज के लिए पटना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

पटना सिटी के सबलपुर घाट पर गंगा में डूबने से 3 की मौत.

घटना अहले सुबह 3:00 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. हालांकि, प्रशासन ने मौत की अबतक पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि रामकृष्ण थानाक्षेत्र के नंदलाल छपरा इलाके से कुछ युवक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर सबलपुर घाट पहुंचे थे. मूर्ति विसर्जन के दौरान ही गंगा की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर तीन युवक गंगा में डूब गए.

परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा गंगा में डूबे युवको को नदी से बाहर निकालकर तत्काल उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की.

हालांकि, घाट पर पुलिस को युवक के कोई भी परिजन नहीं मिले, जिस कारण गंगा में डूबे युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और न ही उनके पता का सत्यापन हो पाया है. फिलहाल पुलिस घटना के सत्यापन को लेकर रामकृष्ण थाने से संपर्क साधने में जुटी है. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading