मेला से लौट रही महादलित ना’बालिग बच्ची से रे’प, न्यायिक हि’रासत में भेजा गया आ’रोपी

अररिया. आर एस ओपी क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग महादलित बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पीड़िता के साथ रेप की घटना की पुष्टि मेडिकल जांच में हो गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

UP: 3 doctors gang rape woman in hospital, booked

लिखित आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि पीड़िता जब मेला देखकर देर रात घर लौट रही थी तभी घर के पड़ोस के ही एक लड़के सलमान अंसारी ने उसे अपने घर में जबरदस्ती ले गया और उसके साथ कुकृत्य की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता जब रोती बिलखती मेरे पास आई तो उसने सारी घटना बताई. आवेदन में कहा गया है कि जब आक्रोश में उसके पिता और परिजन उस आरोपी लड़के के घर जाकर अपना विरोध दर्ज करने उसके घर गए तो आरोपी युवक सलमान अंसारी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की.

अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जहां घटना की पुष्टि हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी युवक का नाम सलमान अंसारी है. घटना की पुष्टि करते हुए इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर व अररिया महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी ने इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. चूंकि मामला दो समुदायों के बीच का है इसलिए पुलिस भी बड़ी सतर्कता के साथ मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

दो समुदायों के बीच हुई इस घटना के बाद घटना स्थल वाले गांव में तनाव फिलहाल बरकरार है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने बताया कि पीड़िता महादलित है; और आरोपी मुस्लिम समुदाय का है. उन्होंने कहा, प्रशासन से मैं यह मांग रखता हूं कि मेडिकल रिपोर्ट में किसी तरह की छेड़खानी न हो, इसके लिए सतर्कता रखी जाए.

अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि इस जघन्य और कुकृत्य घटना के बाद कोई बच नहीं सकता और जांच पूर्णतया की जा रही है. आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. बता दें कि गुनहगार और उसे संरक्षण देने वालों के लिए अररिया के लोग फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading