नीतीश कुमार ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, जानें क्या है मा’मला

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा के उत्तर प्रदेश वाले क्षेत्र के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया है. नीतीश कुमार ने सिताबदियारा को बाढ़ व कटाव से बचाव के लिए रिंगबांध और रोड निर्माण का यूपी के हिस्से में लंबित पड़े काम को पूरा करने का आग्रह किया है.

know When Nitish Kumar breaks Alliance with supporting parties | 40 साल के  सियासी सफर में 17 साल से सत्ता में नीतीश कुमार, लेकिन पुराने सहयोगियों को  कई बार दे चुके हैंकटाव के लिए बनाए जा रहे रिंगबांध का काम यूपी में लंबित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा ग्राम, जो बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा के पास गंगा और घाघरा नदी के संगम पर बिहार के सारण जिला में अवस्थित है, वहां बारिश के दिनों में गांव की भूमि के कटाव का खतरा बना रहता था. बीते कई वर्षों में कई बार वहां कटाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई थी.नीतीश कुमार ने पत्र में यह भी लिखा है कि ग्राम सिताब दियारा की बाढ़ से सुरक्षा हेतु घाघरा नदी की ओर से एक रिंग बांध (लगभग 7.5 किमी की लंबाई में) बनाये जाने की आवश्यकता महसूस की गई है. वर्ष 2017-18 में बिहार वाले भू-भाग में लगभग 04 किमी और उत्तर प्रदेश के भू-भाग में लगभग 3.5 किमी की लंबाई में रिंग बांध तथा अन्य कटाव निरोधक कार्य प्रारंभ किया गया.

एनएच से सिताब दियारा को जोड़ने वाली सड़क भी अपूर्ण

नीतीश कुमार ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि वर्ष 2017-18 में बिहार सरकार ने रिंग बांध और अन्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को पूरा कर लिया है. वहीं उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में कार्य लंबित हैं. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि हाजीपुर-गाजीपुर एनएच-31 से सिताब दियारा तक जाने वाली बीएसटी मुख्य बांध की लंबाई लगभग 6.50 किमी है. इसमें लगभग 2-3 किमी की लंबाई में पथ के सुदृढ़ीकरण का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य के क्षेत्र में अपूर्ण है. इस कारण इस क्षेत्र में आवागमन में भी समस्या उत्पन्न होती है.


रिंग बांध का काम पूरा नहीं होने पर बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि सिताब दियारा रिंग बांध (बिहार प्रभाग) के अपस्ट्रीम (लंबाई लगभग 1175 मी.) और डाउनस्ट्रीम (लंबाई लगभग 2300 मी.) को बीएसटी मुख्य बांध (बलिया उत्तर प्रदेश) से जोड़ने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई थी, परन्तु वर्तमान में कार्य अपूर्ण है. इसे शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है. इसके अपूर्ण रहने से वहां कटाव और बाढ़ का खतरा बना रहता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायाण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा क्षेत्र के उपरोक्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु सभी संबंधितों को निदेशित करने की कृपा करें, ताकि वहां बाढ़ और कटाव के खतरे से गांव को बचाया जा सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading