वैशाली: बिहार के वैशाली में एक शख्स ने महिला को तलवार से काटा डाला. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक महिला झगड़ने के अंदाज में हल्ला मचा रही हैं. तभी एक युवक तलवार लेकर दौड़ता हुआ आया और महिला के गर्दन पर वार कर दिया. दोनों के बीच नाली को लेकर मामूली विवाद हुआ था. मामला जंदाहा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गराही पंचायत के मथुरापुर गांव का है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.






