सेना भर्ती के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

मुजफ्फरपुर : सेना भर्ती निर्देशक, कर्नल बॉबी जसरोटिया के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने शुक्रवार को ताजपुर उच्च विद्यालय समस्तीपुर में बच्चों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नोटिफिकेशन आने के बाद निबंधन करने में काफी सतर्कता बरते। फॉर्म भरने के पश्चात कहा कि अनिवार्य रूप से सेव और सबमीट करना ना भूले अन्यथा भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि दलालों और बिचौलियों के चक्कर में न फंसे। सभी युवक, युवतियों से अनुरोध किया है कि नोटिफिकेशन में दिये और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अभी से क्रमवार तैयार कर लें।

तथा प्रमाण-पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों से प्रमाणित कर लें। ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोई भी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति को न दिखाए। अन्यथा आपको गुमराह किया जा सकता है।

अग्निवीर (महिला) भर्ती प्रक्रिया दानापुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती 23 अक्टूबर 2022 को दानापुर में होगी।उन्होंने दोबारा अनुरोध किया है कि भर्ती संबंधित कोई भी गलत जानकारी से लोग किसी को गुमराह करते है तो उसे तुरंत हमें बताएं जिला प्रशासन के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया एक निशुल्क सेवा है किसी भी दलाल से सावधान रहे। निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से इसे संचालित करने में हमें सहयोग करे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गणेश जी और लगभग 110 उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.