मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामबाग चौक स्थित काली मंदिर में मां दुर्गा की विदाई के बाद रविवार को चौठारी के अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान खीर-पुरी का प्रसाद बनाकर भक्तों के बीच बांटा गया।
वहीं श्रद्धालुओं ने मां के विभिन्न नामों का जयकारे लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के आसपास ही नहीं दूर-दराज क्षेत्रों से भक्त आकर खीरपुरी का प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें नवरात्र में काली मंदिर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिसमें विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।









