परीक्षा समिति ने वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने वर्ष 2023 की इंटर और मैट्रिक का परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इसका फायदा छात्र-छात्राओं को मिलेगा। दरअसल, कोरोना काल में भी समय पर परीक्षा लेकर और समय पर रिजल्‍ट जारी कर बिहार बोर्ड ने जो कीर्तिमान बनाया है, उसके बाद कई दूसरे राज्‍यों के छात्र भी बिहार में परीक्षा देने आ रहे हैं।

Bihar Board News: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एवं मैट्रिक के परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म भरने की अवधि बढ़ा दिया है। अब परीक्षार्थी आगामी 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसके लिए आठ अक्टूबर तक अवधि निर्धारित की गई थी।

इसके साथ बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी परीक्षार्थी के मूल पंजीयन कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपने नाम, माता-पिता के नाम, ङ्क्षलग, राष्ट्रीयता, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म आदि में सुधार कर सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के मूल्यांकन केंद्र पर माक्र्स पोस्टिंग प्रर्सनल (एमपीपी) की सूची ऑनलाइन करने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि आठ अक्टूबर तक ही थी। बोर्ड की ओर से कटिहार, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, सुपौल, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर को छोड़कर शेष जिले ने एमपीपी की सूची अपलोड नहीं की है या आधा अधूरा किया है।

ज्ञात हो कि मूल्यांकन केंद्र पर उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के बाद अवार्ड शीट और माक्र्स फ्वॉयल में अंकों की प्रविष्टि कराने के लिए एमपीपी की प्रतिनियुक्ति की जाती है। बोर्ड ने पहली बार 27 सितंबर और दूसरी बार आठ अक्टूबर को एमपीपी की सूची ऑनलाइन अपडेट करने को कहा था, लेकिन अभी आधे से अधिक जिलों ने अपलोड नहीं किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading