गया में रास्ते के वि’वाद में सरपंच की पि’टाई, पड़ोसियों ने रॉ’ड-डं’डे से पी’ट-पी’टकर तोड़ा हाथ

गया: बिहार के गया में सरपंच के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. बेलागंज थाना क्षेत्र में रास्ता के लिए हुए विवाद में राॅड और डंडे से पीट-पीटकर सरपंच को घायल कर दिया. जिसमें सरपंच का दाहिना हाथ टूट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आई है. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सरपंच को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Thumbnail image

रास्ते के विवाद में सरपंच की पिटाई

यह मामला गया के लालगंज का गांव का है. जहां रास्ते को लेकर हुए विवाद में सरपंच के पड़ोसियों ने इसके साथ जोर जबरदस्ती करने के बाद मारपीट करने लगा. इसी मारपीट में सरपंच के पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर सरपंच को घायल कर दिया है. जिसमें सरपंच के सिर पर गहरी चोटें आई है और दायां हाथ चोटिल होकर टूट गया है. इस घटना के बाद सरपंच ने बेलागंज थाने में जाकर लिखित बयान देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहीं. तब पुलिस ने उसे थाने से बैरंग वापस लौटा दिया . घायल सरपंच की पहचान गया के बेलागंज प्रखंड स्थित लालगंज निवासी नंदकिशोर सिंह के रुप में हुई है.

गांव के ही पड़ोसी ने किया हमला

पीडित सरपंच नंदकिशोर सिंह ने बताया कि वह अपने घर जा रहे थे. उसी समय बगल के पड़ोसी विनोद सिंह, पंकज कुमार दोनों अपने हाथों में रॉड और लाठी डंडे लाकर मारपीट करने लगा. जब तक हम कुछ समझ पाते तब तक उनलोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. रॉड और लाठी की चोट से सिर में गंभीर चोटें आई है और दाहिना हाथ भी टूट गया है. उन्होंने बताया की पहले से पड़ोसी के लोगों से रास्ते को लेकर विवाद पहले से ही चल रहा था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading