मुखिया की अनोखी मुहिम: भ्र’ष्ट राशन डीलरों को पकड़वाने पर रखा 51 हजार का इनाम

वैशाली. नक्सलियों, अपराधियों को पकड़वाने के लिए इनाम की घोषणा तो अपने सुनी होगी लेकिन भ्रष्टाचारी राशन डीलरों को पकड़वाने के लिए इनाम का एलान शायद ही कहीं सुनने को मिले. बिहार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मुखिया ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ये कवायद की है. मामला वैशाली जिला से जुड़ा है. प्रखंड क्षेत्र के चकअल्हदाद पंचायत के मुखिया ने अपने पंचायत के भ्रष्टाचारी डीलरों को सबक सिखाने की ठानी है. इस कड़ी में मुखिया ने गरीबों का राशन बेचते या घपला घोटाला करते पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपया इनाम देने का ऐलान कर दिया है.

मुखिया की इस घोषणा से पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. पंचायत के लोगों को बार-बार कम राशन देने और डीलरों द्वारा घपला-घोटाला किये जाने से परेशान मुखिया ने बाकायदा सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक रूप से उस व्यक्ति को 51 हजार रुपया बतौर इनाम देने की घोषणा की है, जो डीलरों के काले कारनामे जो उजागर करेगा. मुखिया बताते हैं कि डीलरों की मनमानी से पंचायत के लोग परेशान हैं और यही वजह थी कि एक बार पुलिस की मौजूदगी में उन्हें राशन का वितरण करवाना पड़ा था.

पंचायत की कार्डधारी महिलाओं ने बताया कि डीलरों द्वारा ना सिर्फ राशन कम दिया जाता है बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है. मुखिया के इस पहल की गांव वाले भी सराहना कर रहे हैं और उन्हें भी उम्मीद है कि मुखिया के इस अनोखी पहल का सकारात्मक परिणाम निकलेगा, जिससे डीलरों की मनमानी कम होगी. बता दें कि मुखिया दूधनाथ राय लगातार दूसरी बार मुखिया चुने गए हैं और साफ सुथरी छवि और ईमानदार के साथ-साथ कड़क मुखिया में इनकी गिनती पूरे जिले में होती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading