शेखपुराःबिहार के शेखपुरा में पुलिस का संवेदनहीन रवैया देखने को मिला है. जहां एक घर में अवैध शराब मामले में छापेमारी करने गई पुलिस ने एक महिला के साथ 3 मासूम बच्चों को भी गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले आई. तीनों बच्चों की उम्र 2 से 6 साल की बताई गई है. वहीं, घर के अन्य लोग पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए.





