आ’तंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को ह’थियार स’प्लाई के आ’रोपी दानिश को रि’मांड पर लेगी सीवान पुलिस

सीवान: बिहार के सीवान की बसन्तपुर पुलिस दानिश को हत्या के मामले में रिमांड पर लेगी. दानिश खान को एनआईए की टीम ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया था. जेल में बंद दानिश पर जैश ए मोहम्मद आतंकी ग्रुप को हथियार सप्लाई करने के आरोप के साथ एक हत्या का भी मामला चल रहा है. आपको बता दें की सीवान जिले के बसन्तपुर थाना निवासी दानिश खान पर जैश ए मुहम्मद  के इशारे पर काम करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-मुस्तफा को हथियार सप्लाई करने के मामले में दानिश को NIA ने दबोचा था.

Thumbnail image

समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या का है आरोप

बसन्तपुर थाना क्षेत्र में हत्या मामले में भी पुलिस को दानिश की तलाश थी. दानिश खान पर बसन्तपुर में एक समाजवादी जनता दल के राष्टीय अध्यक्ष (16 सितंबर) को गोली मारने का आरोप है. पुलिस को आरोपी दानिश लंबे समय से तलाश रही है. वह फरार चल रहा था. इधर गिरफ्तारी की सूचना के बाद बसन्तपुर थाने की पुलिस दानिश खान को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है.


जम्मू कश्मीर से NIA ने दानिश को किया था गिरफ्तार

आपको बता दें की 2021 में सोना खान के बेटे फैसल खान एवं अफजल खान के बेटे दानिश खान के घर एनआईए की टीम और बसन्तपुर पुलिस एक साथ जाकर पूछताछ के लिए जम्मू कश्मीर बुलाया था. उसके तुरन्त बाद फैसल खान अपने वकील के साथ जम्मू कश्मीर पहुंच गया था. जिसके बाद पूछताछ के बाद वह घर वापस आ गया, वहीं बाद में दानिश खान को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था. तबसे बसन्तपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एनआईए के सम्पर्क में हैं और उसको रिमांड पर लेने को तैयारी में जुटे है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.