जानिए पूर्णिया के मिथिला पंचांग में ‘करवा चौथ’ का शुभ मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र का पड़ेगा यह प्रभाव?

पूर्णिया. सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का सबसे खास होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है. पूर्णिया में इस बार मिथिला पंचांग के अनुसार समय और प्रभाव की जानकारी आपको मिलेगी. पूर्णिया में मिथिलांचल के पंडित और ज्योतिषाचार्य पंडित मुन्ना झा ने बताया व्रत मिथिला पंचांग अनुसार बुधवार रात्रि 02 :15 AM बजे से शुरू होकर गुरुवार रात्रि 03 : 09 AM बजे मिनट पर समाप्त हो जाएगा. वहीं हिंदू धर्म में कोई भी व्रत त्यौहार सूर्योदय के तिथि पर की जाती है. इसलिए इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को ही मनेगा.

करवा चौथ 2022: जानिए कब होगा करवा चौथ का व्रत, तिथि, पूजा विधि और मुहूर्त | Karva  Chauth 2022: Know when will Karva Chauth fast, date, worship method and  Muhurtaशुभ मुहूर्त पर चंद्रमा का दर्शन कर तोड़े व्रत

पंडित ने बताया कि करवा चौथ में सुहागिन सुबह से व्रत का संकल्प लेते हुए शाम को शुभ मुहूर्त पर चंद्रमा के दर्शन कर पूजा पाठ कर व्रत तोड़ती है. सुहागिन एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं. इसके बाद चांद का दर्शन करते हुए उपवास तोड़ती है. इस बार करवा चौथ व्रत विशेष महत्व है.

करवा चौथ चतुर्थी तिथि
चतुर्थी तिथि आरंभ 13 अक्टूबर 2022 को रात्रि के 2 बजकर 15 मिनट पर चतुर्थी तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 09 मिनट पर होगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडित और ज्योतिशाचार्यं के अनुसार इस बार करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है. पूजा करने का शुभ मुहूर्त शुभ समय संध्या 7 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर रात्रि 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस समय की पूजा ज्यादा फलदायी होगी.इस पर्व को मिथिलांचल भाषा में करक चतुर्थी या श्री कृष्ण पिनगाक्ष चौथ भी कहा जाता है. करवा चौथ कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को कृतिका नक्षत्र सिद्धि योग मे होने जा रहा है.

चंद्रोदय का समय 8.45 बजे 
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय भारतीय समयानुसार मिथिलांचल में चंद्रोदय का समय 8.45 बजे होगा. सुहागिन महिलाएं पूजा कर चंद्रमा का दर्शन कर गाय के कच्चा दूध या पानी गंगाजल से चंद्रमा को अर्ध्य देकर क्षमा प्रार्थना करें. चालन में अनंत छिद्र से होकर गुजरने वाली नज़रे पति की लंबी उम्र की कामना करती है. उन्होंने बताया कि इस बार का समय सुहागिन के लिए बहुत शुभ है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading