ऐसे जान बचाकर भागे पुलिसवाले, बस के नीचे जिं’दा जले 3 बाइक सवार..

छपरा: बिहार के छपरा में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही पुलिस बस की बाइक से टक्कर हो गई. मंगलवार को सिताब दियारा में कार्यक्रम था. इस हादसे में तीन लोगाें की मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे के बाद बाइक में आग लगी. जिसके बाद बस में भी आग लग गई. इस दौरान बस में सवार पुलिसकर्मी के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. बस में सवार पुलिस वाले जान बचाकर भागे थे.

Thumbnail imageबस के फ्यूल टैंक में विस्फोट

दरअसल, यह पूरी घटना बिहार के छपरा-सीवान हाईवे पर रिविलगंज के पास की है. यहां बिहार पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस और बाइक की टक्कर हो गई. जिसके बाद बस के फ्यूल टैंक में विस्फोट हो गया. इससे बस में आग लग गई. दूसरी तरफ बस की चपेट आया बाइक सवार और दो साथी जिंदा जल गए. जिसका वीडियो आज बुधवार काे वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बस के नीचे बाइक और आदमी फंसे हैं. बाइक में आग लगी थी. मुजफ्फरपुर न्यूज़ इस वायरल वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करता है.

आक्रोशित लोगों ने किया था सड़क जाम

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस का ड्राइवर ने जानबूझकर रॉन्ग साइड से इनको मारा है. जिससे तीनों की मौत हो गई है. घटना के बाद लगभग 500 मीटर तक बाइक को खींचते हुए लेकर गया. बस में बाइक फंसी हुई थी. मृतक की पहचान बुलबुल कुमार (22 वर्ष), कुंदन कुमार (20 वर्ष) और कृष्णा मांझी (28 वर्ष) के रूप में की गई है. तीनों ग्राम पोखर भिंडा के रहने वाले थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छपरा-सिवान रोड को जाम कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading