पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में युवक की मौ’त, तीन लोग घा’यल

पटना:राजधानी पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत  हो गई है. बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित गुरुगोविंद सिंह लिंकपथ के पास ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया. जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल हुए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

Thumbnail imageट्रक और ऑटो की टक्कर में व्यक्ति की मौत

यह मामला पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र का है. जहां एनएच-30 पर महादेवस्थान स्थित गुरुगोविंद सिंह लिंकपथ है. जहां ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और साथ के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. जिनका इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 30 को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे.

इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को पुलिस शांत करने में जुटी. हालांकि पूरे ग्रामीणों और परिजनों में काफी आक्रोश है. वहीं थानाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग ऑटो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रक आकर ऑटो में टक्कर मार दिया.जिससे ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. जिसमें एक युवक के सिर में गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद बचे तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading