बिहार पुलिस की किरकिरी, जज के चैंबर में श’राब पिए सब इंस्पेक्टर ने किया हंगामा, ह’वालात भेजा गया

गया. बिहार में शराबबंदी है. बावजूद इसके शराब के धड़ल्ले से सेवन की खबरें लगातार बनी हुई हैं. कई खबरें तो ऐसी हैं जिनमें शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वालों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. ताज़ा समाचार के मुताबिक शराब के नशे में कोर्ट परिसर में दादागिरी दिखाना एक सब इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया. ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद इस दारोगा को जज के चैंबर में ही गिरफ्तार कर लिया गया. यही नहीं इन साहब को जेल हाजत में बंद भी कर दिया गया.

गई तो थी पुलिस शराबी को पकडऩे, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि दुम दबाकर भागे  Bhagalpur News - Police team attacked in Bhagalpurमामला बिहार के गया ज़िले के शेरघाटी अनुमंडल कोर्ट का है. बताया जा रहा है कि उक्त सब इंस्पेक्टर की लगातार शिकायत आती रहती है. अपने थाना में भी उन्हें लोग अक्सर शराब के नशे में दिखते हैं. लेकिन इस बार दादागिरी करने के लिए उन्होंने गलत जगह चुन लिया. जो सिपाही उन्हें सेल्यूट करते थे, उन्होंने ही आदेश मिलते ही सब इंस्पेक्टर को हाजत में बंद कर दिया.

सिविल ड्रेस में कोर्ट में कर रहे थे हंगामा

दरअसल, गुरुवार की दोपहर शेरघाटी थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पवन मिश्रा सिविल ड्रेस में किसी काम से अनुमंडल कोर्ट आए. इस दौरान वे एसीजेएम विमलेंदु कुमार के चैंबर में घुस गए और वहां बैठे पेशकार से किसी काम को लेकर बहसबाजी करते हुए हंगामा करने लगे. बीच-बीच में वह चिल्ला भी रहे थे. सरकारी काम में बाधा हुई सो अलग. इससे कोर्टकर्मियों को शक हुआ कि कहीं सब इंस्पेक्टर ने शराब तो नहीं पी रखी. इसके बाद एसीजेएम के आदेश पर सिपाहियों ने मिश्रा को हिरासत में ले लिया और जेल हाजत में बंद कर दिया.

आमस थाना पुलिस को सुपुर्द करने से पहले नशे में धुत सब इंस्पेक्टर को कोर्ट लॉकअप में करीब 5 घंटे बंद रखा गया. फिर इसकी सूचना आमस थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शराबी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह की घटना सामने आने के बाद यह खबर पूरे कोर्ट परिसर में फैल गई.

SI के खिलाफ दर्ज हुई FIR

इस संबंध में आमस थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि मिश्रा को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया है. ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से शराब पीने की पुष्टि हुई है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. सब इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले बेगूसराय में एक दफ्तर में ही सरकारी कर्मचारी के शराब पीने की तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसकी पूरी खबर न्यूज़18 ने आपको दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading