मुजफ्फरपुर:पति अस्पताल में था और महिला ने कर दी घर की ‘सर्जरी’

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मुहल्ले से एक महिला के बेटे के साथ गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उस समय हुई जब उसका पति ड्यूटी पर अस्पताल गया हुआ था। सूचना मिलने के बाद घर लौटे युवक ने घर की स्थिति देखकर जो बात कही है वह सामान्य अपहरण की बात नहीं लगती है। यह प्रेम प्रसंग का मामला है या नहीं, पुलिस जांच पूरी होने से पहले इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। खोजबीन में पता नहीं चलने पर पति चंदन कुमार ने सदर थाने में अपहरण की प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jagran

खुला था घर का दरवाजा

दिए गए आवेदन में कहा कि वैशाली जिले के मूल निवासी चंदन शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। बीबीगंज में उसका डेरा है। पांच अक्टूबर को उनकी पत्नी व दो वर्ष का बेटा बाजार गए थे। इसके बाद वे दोनों घर नहीं लौटे। इस बीच उनके रिश्तेदार जब घर पर आए तो दरवाजा खुला व किसी को नहीं देख हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चंदन को दी। सूचना पर वे अस्पताल से घर लौटे।

रुपये व जेवर भी नहीं

छानबीन में पता चला कि घर में रखे गए एक लाख रुपये व जेवर भी नहीं है। इसके बाद वह परेशान हो गए। महिला के मोबाइल पर काल किया तो बंद बता रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। इसमें महिला का लोकेशन गुजरात में है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला खुद से घर से निकल गई है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर महिला व बच्चे की सकुशल बरामदगी की कवायद में जुटी है। इधर, घटना को लेकर महिला के स्वजन चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे प्रदेश में लोकेशन मिला है। इसके लिए आइजी से अनुमति लेकर टीम यहां से रवाना होगी। जेवर व रुपये लेकर महिला के गायब होने के मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading