सीएम नीतीश कुमार जिले के सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के नरघोघी पहुंच गए हैं। कुछ ही देर पहले उनका हेलीकाप्टर यहां पर उतरा है। मुख्यमंत्री थोड़ी देर में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। सभास्थल पर लोगों की भाड़ी भीड जुटी है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी और भवन निर्माण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आधा दर्जन मंत्री और विभिन्न विभागों के सचिव भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बन्दोवास्त किए गए हैं। सड़क की पूरी तरह से बेरीकेडिंग की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारी इस समारोह मे सुरक्षा को लेकर जुटे हैं।






