बिहार के पूर्व बागी मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली साथ ही सीएम नीतीश कुमार को टारगेट करते हुए तानाशाह बताया उन्होंने कहा कि सरकार 17 साल से है हम लोग तो नए है पर सरकार पुरानी है लेकिन किसानों की बात सुनने वाला कोई नहीं है,आज सरकार में मंत्री का कद एक चपरासी के समान हो गया है. मंत्री रबर स्टाम्प बन कर रह गए हैं जो कार्यालय में बैठकर सिर्फ मुहर लगाने का काम करता है. जब हम कृषि मंत्री थे तब भी विभाग में मुख्यमंत्री की ही चलती थी आज भी चलती है.
बिहार सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद से विभाग की लगातार पोल खोल रहे है. उसी के कारण सुधाकर सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उसके बाद सुधाकर सिंह लगातार किसान सम्मेलन कर रहे है और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर बोल रहे है. बता दे कि एक बार फिर चैनपुर के हाटा बाजार में किसान सम्मेलन कर सरकार की जमकर आलोचना की है.
सुधाकर सिंह ने कहा कि जब हम कृषि मंत्री थे. उस समय भी कृषि विभाग की कमान मुख्यमंत्री के पास थी, जो किसी की सुनते नहीं है. जैसे कार्यालय में चपरासी सिर्फ मुहर मारने के लिए रहता है वैसी ही हालत मंत्रियों की हो गई है. आज सरकार में मंत्री सिर्फ चपरासी बन कर रह गए है. उन्होंने कहा कि सरकार केc मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री बनकर स्वर्ग जाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री बना दो कि स्वर्ग में हमें जगह मिल जाए.सुधाकर सिंह का कहना था कि विधायक बनने से पहले भी मैं किसानों के लिए लड़ता रहा ,विधायक और मंत्री बनने के बाद भी किसानों के लिए लड़ता रहा जिसका नतीजा हुआ कि हमे मंत्री पद छोड़ना पड़ा.

17 साल से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है पर किसानों की बात को अनसुनी कर दी जाती है,जब किसानों के हित के लिए लड़ाई जारी रखी तो हमे मंत्री पद से ही हटवा दिया गया पर सरकार भूल रही है कि भारत किसानों का देश है 70 फीसदी किसान रहते है उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार को बड़ी खमियाजा भुगतना पड़ सकता है.



