मुजफ्फरपुर : विशेष अभियान में मुशहरी इलाके में पांच लाख रुपये के 12 विद्युत बिल बकायेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए मुशहरी थाने में प्राथमिकी के लिए जेई विशाल कुमार ने आवेदन दिया। चार बिजली कर्मियों की टीम के साथ उन्होंने मुशहरी के सुतिहारा गांव में बालेश्वर महतो के यहां छापेमारी की। बिल बकाया रहने पर उनकी बिजली पहले काट दी गई, लेकिन फिर से जोड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। उन पर 13 हजार से अधिक जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया
छपड़ा मेघ गांव में राजू साह पर दो हजार, नरसिंहपुर गांव की जीतनी देवी पर 46 हजार, राधानगर गांव में रिंकू कुमारी पर सात हजार, प्रह्लादपुर गांव में कृष्ण कुमार यादव पर करीब तीन हजार, रजवाड़ा गांव में रकटु राय पर 53 हजार, विपीन सहनी पर दो हजार, कमल किशोर राय पर दो हजार और पहले का बकाया 43 हजार, उमाशंकर राय दो हजार, किशुन राय पर दो हजार, बुधनगरा गांव में लालबाबू पर 22 हजार तथा विश्वनाथ सहनी पर दो हजार से अधिक जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जेई ने बताया कि पिछले दो साल से ये लोग विभाग का पैसा रखे हुए हैं।





