छपरा : जो शख्स पूरी उम्र अपने परिवार के लिए नौकरी करते रहा वह रिटायर होने के बाद घर में ही मारा गया। छपरा के एक रिटायर्ड शख्स की जान लेने का आरोप उसकी बहू पर लगा है। वह भी केवल चापाकल से पानी के लिए। मामला छपरा शहर के साहेबगंज मोहल्ले का है।
अक्सर ससुर के साथ मारपीट करती थी बहू
मामला रविवार का है। बताया जा रहा है कि बहू अक्सर ससुर के साथ झगड़ा कर देती थी। रविवार की शाम चापाकल पर पानी लेने के मसले पर सास और बहू के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान गिर जाने से ससुर को गंभीर चोट आ गई थी।
पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम
बहू की पिटाई से गंभीर रूप से घायल ससुर ने इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक साहेबगंज मोहल्ला के निवासी रामनाथ प्रसाद बताए गए हैं। नगर थाना पुलिस ने आरोपित बहू पिंकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में बहू पर और भी कई तरह के आरोप लोग लगा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 75 वर्ष हो गई थी।

सदर अस्पताल से किया गया था रेफर
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की शाम में दोनों के बीच चापाकल पर पानी लेने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ते ही दोनों के बीच मारपीट हो गई। उसमें रामनाथ प्रसाद को गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।

आटा में मारपीट की तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट घायल भाग नारायण सिंह के द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उसमें उन्होंने कहा है कि मेरा पुत्र श्रीराम कुमार सिंह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था।

इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे हुए मेरे ही गांव के सोनू कुमार, पूनम देवी व रीमा देवी ने अपने हाथ में लिये हुए लाठी, डंडा, लोहे के रड व तलवार लेकर मेरे पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मेरी पत्नी के साथ भी आरोपी मारपीट किये। जब बाद में आसपास के लोग जुटे तो मेरे पुत्र की जान बची और उसका इलाज अस्पताल में कराया गया ।


