मुजफ्फरपुर : शहर के चतुर्भुज मंदिर परिसर में अन्नकूट पूजा को लेकर बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चतुर्भुज मंदिर के महंत नवल किशोर मिश्र ने की।
इस दौरान सभी सदस्यों ने अन्नकुट पूजा की तैयारी पर होने वाले कार्य को लेकर सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया।

महंत ने बताया कि इस बार अन्नकूट 26 अक्टूबर को होगा। इसमें भगवान का महाश्रृंगार और 56 प्रकार के भोग के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर राहुल कुमार, शंभू कुमार, आकाश कुमार, अंकुर माधव, मनी कुमार, मुन्ना चौधरी, संजीव चौधरी, आशीष सर्राफ, रोहित कुमार, सप्पू सहित अन्य उपस्थित थे।





