उत्पाद विभाग के जवान के साथ मा’रपीट मा’मले में प्रा’थमिकी दर्ज, लोगों ने बताई अलग ही कहानी

गया जिले के डोभी थाना अंतर्गत गुरुवार की रात्रि कोठवारा के पास उत्पाद विभाग के जवान के साथ मारपीट करने के मामले में विभाग के ए एस आई मानवेंद्र कुमार सिंह ने डोभी थाना में प्राथमिकी कराई है। जिसमें चार व्यक्ति को नामजद और 200 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। उत्पाद विभाग के द्वारा दिए आवेदन के आलोक में यह बताया गया कि धीरजापुल के पास ऑटो चालक कोठवारा निवासी अमरेश कुमार झारखंड की ओर से आ रहा था इसी बीच उत्पाद विभाग ने उसे रोककर जांच किया जिसमे वह शराब के नशे में पाया गया।

ऑटो का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम के वाहन से बच्ची घायल, आक्रोशित  लोगों ने जवान को पीटाविभाग के जवान को उसके ऑटो में बैठाकर ले जाया जा रहा था इसी बीच इसकी सूचना मिलने पर कोठवारा निवासी भूपेंद्र वर्मा, बबलू केशरी, बबलू केशरी का छोटा भाई, राजू तांती समेत दो सौ अज्ञात लोग ने कोठवारा बाजार में शराबी को छुड़ाने लगे। जिसका विरोध करने पर विभाग के जवान राजेंद्र प्रसाद के साथ जमकर मारपीट की गई।

उत्पाद विभाग की गाड़ी ने मारी टक्कर

इधर घटनास्थल पर लोगों का कहना है कि अमरेश कुमार अपनी ऑटो को लेकर आ रहा था।जिसका पीछा उत्पाद विभाग की गाड़ी के द्वारा की जा रही थी। कोठवारा बाजार में सड़क किनारे खड़ी अपनी मां के साथ सुहानी कुमारी को धक्का मार दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को लेकर पीड़ित जब थाने पहुंची तो उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेज दिया गया जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल से मिलने और मामले को शांत करने के लिए शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल थाना में पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading