मुजफ्फरपुर : सर्किट हाउस में गुरुवार को आ’र्थिक अ’पराध व अनुसंधान इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सा’इबर फ्रा’ड से बचने को जागरूक होने की जरूरत जागरूकता को लेकर थाना स्तर पर अभियान चलाएं। साथ ही अगर कोई व्यक्ति सा’इबर फ्रा’ड से संबंधित शि’कायत लेकर थाना आए तो उसे गं’भीरता से लें।
शिकायत लेने में टा’लमटोल करने वाले थानाध्यक्ष, मुंशी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर का’र्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीजीपी ने कहा कि सा’इबर फ्रा’ड पी’ड़ित से आवेदन मिलते ही तुरंत प्रा’थमिकी द’र्ज कर इसकी जांच करें।
क्योंकि फ्रा’ड के बाद अगला 48 घंटा काफी महत्वपूर्ण होता है।
पुलिस मुख्यालय को शि’कायत मिली है कि कई थानों में तुरंत शि’कायत नहीं ली जाती है। पीड़ित को सा’इबर क्रा’इम पो’र्टल पर शिकायत करने को बोला जाता है। ऐसे में समय बीत जाने से फ्रा’ड से राशि वापस करने की सं’भावना कम हो जाती है।
इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। बैठक में जाली नोट और मा’दक पदार्थ से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जा’ली नो’टों के त’स्करों के बारे में सूचना संग्रह कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही मा’दक पदार्थ के त’स्करों पर भी न’केल क’सने को कहा गया। समीक्षा में देखा गया कि जिले में भी सा’इबर फ्रा’ड की घ’टनाएं लगातार हो रही है। इस पर एडीजीपी ने कहा कि सा’इबर फ्रा’ड हर दिन नए-नए तरीके से लोगों को झां’सा देकर ठ’गी का काम कर रहे हैं।
ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि उन्हें ठ’गी से बचाया जा सके। जागरूकता को लेकर बैनर पोस्टर भी लगाए। तमाम वाट्सएप ग्रुप पर जागरूकता को लेकर संदेश भेजे। समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिले में पहले भी जाली नोट की कई बड़ी खेप पकड़ी गई है, लेकिन इसमें और तेजी लाएं। इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत करें।
शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर औचक वाहन जांच अभियान चलाएं। वहां पर हाई रेजुलेशन का कैमरे लगाएं। मादक पदार्थ की समीक्षा में एडीजीपी ने कहा कि जिला पुलिस को अपने सूचना तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है। क्योंकि मादक पदार्थ तस्करों का मुजफ्फरपुर सेंटर बनता जा रहा है।
ऐसे में यहां विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। छा’पेमारी के दौरान गांजा, स्मैक, चरस आदि जो भी मा’दक पदार्थ जब्त किया जाता है। उसको पुलिस लाइन स्थित केंद्रीय मालखाना में रखे।
विनष्टीकरण की कार्रवाई भी समय से हो। इसके पूर्व उन्हें गाड आफ आनर दिया गया। बैठक में रेंज आइजी पंकज सिन्हा, एसएसपी जयंत कांत के साथ जिले के सभी डीएसपी व एसडीपीओ शामिल थे।

