मुजफ्फरपुर में दीपावली को लेकर 11 दमकल अलर्ट मोड पर, नोट करें यह महत्वपूर्ण नंबर

दीपावली दीपों का त्यौहार है. इस अवसर पर पटाखे और दीप के प्रयोग के कारण कई बार कुछ घटनाएं भी घट जाती है. घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. मुजफ्फरपुर के फायर स्टेशन ऑफिसर विनय प्रसाद सिंह ने बताया कि हमने विशेष तैयारी रखी है. तकरीबन 11 छोटी फायर स्टेशन की गाड़ियां और तीन बड़ी गाड़ियां हर वक्त किसी भी प्रकार के घटना से निपटने के लिए तैयार हैं. साथ ही कुछ नंबर भी जारी किया गया है.

दमकल विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. (सांके‍त‍िक फोटो) किसी भी अनहोनी को लेकर नंबर हुआ जारी

मुजफ्फरपुर के फायर स्टेशन ऑफिसर विनय प्रसाद सिंह बताते हैं, दिवाली को लेकर हमने विशेष तैयारी रखी है. तकरीबन 11 छोटी फायर स्टेशन की गाड़ियां और तीन बड़ी गाड़ियां हर वक्त किसी भी प्रकार के घटना से निपटने के लिए तैयार हैं. साथ ही इन गाड़ियों को छाता चौक, पटाखा बाजार, और सभी थानों पर लगवा दिया गया है. किसी भी अग्नि संबंधित घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत उससे निपटने के लिए तैयार हैं. अग्नि से संबंधित किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना घटते ही 101 पर कॉल करने के साथ-साथ आप 0621 -2247 222, मोबाइल 74 8580 5840 , 74 8580 5841 पर इसकी सूचना तुरंत दे. उपयुक्त चारों नंबर 24 घंटे चालू रहते हैं. इन नंबर पर सूचना देते हैं, जितनी जल्दी संभव होगी इतनी जल्द से जल्द हमारी गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच जायेंगी.

पटाखा दुकानदार फायर के नियमों के उल्लंघन करेंगे तो दंडात्मक कार्रवाई 

मुजफ्फरपुर फायर स्टेशन के ऑफिसर विनय प्रसाद सिंह ने बताया की दिवाली को लेकर हम पटाखे दुकानदारों पर विशेष ध्यान रखे हुए हैं. कोई भी पटाखा दुकानदार अगर फायर के नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई होगी. फायर ऑफिसर विनय सिंह ने लोगों से सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की और मुजफ्फरपुर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading